Safal Kaise Bane – सफलता के लिए आपको ये मुश्किल काम करने पड़ते हैं।
Safal Kaise Bane – सफलता के लिए आपको ये मुश्किल काम करने पड़ते हैं। – सफलता का रास्ता लंबा चौड़ा होता है। जो की परेशानियों और समस्याओं से भरा हुआ होता है, और इंतजार कर रहा होता है एक जुनूनी का जो अपने सपनों को पूरा करने के लिए पागल हुआ पड़ा है।
अब सफलता किसी को सोने के प्लेट में परोसा जाता है तो किसी को उसके लिए खून पसीना बहाना पड़ता है। सफलता के लिए आपको स्मार्ट,फास्ट,स्ट्रांग और खुद से बेहतर बनना पड़ेगा और उसके लिए आपको कुछ काम करने पड़ेंगे जो नीचे दिए गए हैं!!
Safal Kaise Bane – 10 Tips
1. STAY CLAM
हम सबसे बड़ी गलती यही करते हैं कि जैसे ही कोई प्रॉब्लम आती है हम परेशान हो जाते हैं और हड़बड़ा जाते हैं जिस वजह से हमें छोटी से छोटी प्रॉब्लम भी बहुत बड़ी लगने लग जाती है।
तो हमें बस अपने आप को शांत रखना है, जब भी कोई परेशानी आए तो। क्योंकि जब हम शांत होते हैं तो हमारा दिमाग समस्या पर फोकस कर पाता है और हम समस्या को हल कर पाते हैं।
2. Manners and Politeness
आप कैसे व्यवहार करते हैं दूसरों के साथ इससे आपके सख्सियत का पता चलता है। आपके अच्छे manners और दूसरों के प्रति विनम्रता आपकी अच्छी छवि बनाने में भी मदद करता है। यह पाया गया है कि जो इंसान सभ्य होता है लोग उस पर ज्यादा भरोसा करते हैं यानी ज्यादा भरोसेमंद समझते हैं।
3. On Time
जिसने समय का सही इस्तेमाल किया है वह इंसान सफल ना हो ऐसा हो ही नहीं सकता। अपने समय को सही organise करना अपनी लाइफ को organise करने जैसा है।
आप हर लक्ष्य या काम को पूरा करने के लिए एक समय सीमा रखें और उस काम को उसी समय सीमा के अंदर पूरा करें।
अपने समय को organise करने के 2 फायदे हैं एक तो आप अपने समय को बर्बाद करने से बच जाते हैं और दूसरा आपको पता रहता है कि आपको क्या काम करना है इससे आप फालतू के काम करने से भी बच जाते हैं।
4. Be Productive
मैंने कई लोगों को देखा है कि वह मेहनत तो करते हैं पर रिजल्ट नहीं निकाल पाते हैं। इससे वह परेशान होकर हार मान लेते हैं लेकिन वह कभी यह जानने की कोशिश नहीं करते कि रिजल्ट ना निकलने के पीछे क्या वजह है।
अगर आपके साथ भी ऐसा ही हो रहा है तो आपको पता लगाना पड़ेगा कि क्यों मेहनत करने के बाद भी रिजल्ट नहीं निकल रहा है।
Example – एक लकड़हारे ने
पहले दिन – 10 घंटे – 6 पेड़ काटे
दूसरे दिन – 15 घंटे – 7 पेड़ काटे
अब उसने दूसरे दिन 5 घंटे ज्यादा मेहनत की लेकिन सिर्फ एक पेड़ ज्यादा काट पाया। तो अगर आप यह जानने की कोशिश नहीं करेंगे कि किस वजह से आप ज्यादा पेड़ नहीं काट पाए तो आप हमेशा मेहनत ही करते रह जाएंगे और रिजल्ट आपको कम ही मिलता रहेगा।
5. गलती मानिए
अपनी गलती ने मानना खुद में एक गलती है अगर आप यह नहीं मानेंगे कि आप से गलती हुई है तो आप कभी भी अपनी गलतियों से सीख नहीं पाएंगे।
अगर आप से गलती होती है तो किसी और पर वह गलती थोपने के बजाय गलती स्वीकार करें और खुद से वादा करें कि आप दोबारा वह गलती नहीं दोहराएंगे।
6. Improve Yourself
आप कितने ही सफल क्यों ना हो जाए कभी यह सोचने की भूल मत कर देना कि आपको अब अपने आप को improve करने की जरूरत नहीं है। बल्कि हमेशा खुद को बीते हुए कल से बेहतर बनाने पर काम करें और आप जल्द ही सफलता हासिल कर लेंगे।
7. हार को हराना
हार शब्द को अपने डिक्शनरी से डिलीट कर दीजिए। की तो आप जीतए या फिर अपनी हार से सीखिए जब भी आप हारे या फिर अपने लाइफ में गिरे तो फिर से उठकर खड़े हो जाइए। कभी भी हार मत मानिए और हार को हरआइए तभी तो आप सफल हो पाएंगे।
8. Planning
आप अभी जहां पर हैं और जहां आप पहुंचना चाहते हैं उसके बीच का जो सफर है उसे तय करने के लिए प्रॉपर प्लानिंग करने की जरूरत होती है।
तो अपने हर गोल को अचीव करने के लिए प्रॉपर प्लानिंग करें और समय के साथ यह भी देखें कि आप उस प्लान के साथ आगे बढ़ रहे हैं या नहीं क्योंकि ऐसे plan का कोई फायदा नहीं होता जो आपको आपके लक्ष्य के करीब ने पहुंचा सके।
9. Hardwork
सपने सभी के बड़े-बड़े होते हैं लेकिन सफल वही हो पाता है जो उनको हासिल करने के लिए दिन रात एक कर देता है। हार्डवर्क के अलावा कुछ भी नहीं है जो आप को सफल बना सके। कोई भी अपने goodluck की वजह से सफल नही होता है।
अगर आप सफल होना चाहते हैं तो आपको यह 9 काम आज से ही शुरू करने पड़ेंगे। अगर आप अभी काम करना शुरू नहीं करेंगे तो आप कभी अपने लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाएंगे।
💐💐💐👏👏👏💐💐

Comments
Post a Comment