7 चक्र बनाते हैं चमकदार, आप भी कर सकते हैं उन्हें सक्रिय Skip to main content

Habits that Made Me a Better Software Engineer

7 चक्र बनाते हैं चमकदार, आप भी कर सकते हैं उन्हें सक्रिय

7 चक्र बनाते हैं चमकदार, आप भी कर सकते हैं उन्हें सक्रिय

हमें अपने जीवन में आगे बढ़ने हेतु व वर्तमान स्थिति में जीने की प्रेरणा देता है, आध्यात्मिक की ओर भी ध्यान के जरिए से जाया जाता है। इस संसार में सभी नश्वर है आत्मा अमर है, हमारा शरीर ना रहने पर भी हमारा सचेत मन (Subconscious Mind) जागृत रहता है।  
यहि कारण है कि बड़े से बड़े योगी इस 3rd  EYE ( Super Power) को कन्ट्रोल कर आध्यात्म की ओर अग्रसर होते हैं व हम सभी भी इस सुपर पावर को जागृत कर दिमाग से अपने सम्पूर्ण जीवन को बेहतर बना सकते हैं। तथा अपने जीवन में नई और बड़े से बड़े ऊंचाईयों को हासिल कर अपने जीवन को शानदार बेहतर बना सकते हैं।
¤¤¤¤


¤¤¤¤¤
........

1. मूलाधार चक्र
यह शरीर का पहला चक्र है। गुदा और लिंग के बीच 4 पंखुरियों वाला यह 'आधार चक्र' है। 99.9% लोगों की चेतना इसी चक्र पर अटकी रहती है और वे इसी चक्र में रहकर मर जाते हैं। जिनके जीवन में भोग, संभोग और निद्रा की प्रधानता है उनकी ऊर्जा इसी चक्र के आसपास एकत्रित रहती है।

🔯 मंत्र : लं :

चक्र जगाने की विधि : मनुष्य तब तक पशुवत है, जब तक कि वह इस चक्र में जी रहा है इसीलिए भोग, निद्रा और संभोग पर संयम रखते हुए इस चक्र पर लगातार ध्यान लगाने से यह चक्र जाग्रत होने लगता है। इसको जाग्रत करने का दूसरा नियम है- यम और नियम का पालन करते हुए साक्षी भाव में रहना। 

प्रभाव :  इस चक्र के जाग्रत होने पर व्यक्ति के भीतर वीरता, निर्भीकता और आनंद का भाव जाग्रत हो जाता है। सिद्धियां प्राप्त करने के लिए वीरता, निर्भीकता और जागरूकता का होना जरूरी है।

■ 2. स्वाधिष्ठान चक्र
यह वह चक्र है, जो लिंग मूल से 4 अंगुल ऊपर स्थित है जिसकी 6 पंखुरियां हैं। अगर आपकी ऊर्जा इस चक्र पर ही एकत्रित है तो आपके जीवन में आमोद-प्रमोद, मनोरंजन, घूमना-फिरना और मौज-मस्ती करने की प्रधानता रहेगी। यह सब करते हुए ही आपका जीवन कब व्यतीत हो जाएगा आपको पता भी नहीं चलेगा और हाथ फिर भी खाली रह जाएंगे।

♈ मंत्र : वं (VAM)

कैसे जाग्रत करें : जीवन में मनोरंजन जरूरी है, लेकिन मनोरंजन की आदत नहीं। मनोरंजन भी व्यक्ति की चेतना को बेहोशी में धकेलता है। फिल्म सच्ची नहीं होती लेकिन उससे जुड़कर आप जो अनुभव करते हैं वह आपके बेहोश जीवन जीने का प्रमाण है। नाटक और मनोरंजन सच नहीं होते। 

प्रभाव : इसके जाग्रत होने पर क्रूरता, गर्व, आलस्य, प्रमाद, अवज्ञा, अविश्वास आदि दुर्गणों का नाश

होता है। सिद्धियां प्राप्त करने के लिए जरूरी है कि उक्त सारे दुर्गुण समाप्त हों तभी सिद्धियां आपका द्वार खटखटाएंगी।

  3. मणिपुर चक्र
नाभि के मूल में स्थित यह शरीर के अंतर्गत मणिपुर नामक तीसरा चक्र है, जो 10 कमल पंखुरियों से युक्त है। जिस व्यक्ति की चेतना या ऊर्जा यहां एकत्रित है उसे काम करने की धुन-सी रहती है। ऐसे लोगों को कर्मयोगी कहते हैं। ये लोग दुनिया का हर कार्य करने के लिए तैयार रहते हैं।

✡ मंत्र : रं (RAM)

कैसे जाग्रत करें : आपके कार्य को सकारात्मक आयाम देने के लिए इस चक्र पर ध्यान लगाएंगे। पेट से श्वास लें।

प्रभाव : इसके सक्रिय होने से तृष्णा, ईर्ष्या, चुगली, लज्जा, भय, घृणा, मोह आदि कषाय-कल्मष दूर हो जाते हैं। यह चक्र मूल रूप से आत्मशक्ति प्रदान करता है। सिद्धियां प्राप्त करने के लिए आत्मवान होना जरूरी है। आत्मवान होने के लिए यह अनुभव करना जरूरी है कि आप शरीर नहीं, आत्मा हैं।

आत्मशक्ति, आत्मबल और आत्मसम्मान के साथ जीवन का कोई भी लक्ष्य दुर्लभ नहीं।

■ 4. अनाहत चक्र-
हृदयस्थल में स्थित द्वादश दल कमल की पंखुड़ियों से युक्त द्वादश स्वर्णाक्षरों से सुशोभित चक्र ही अनाहत चक्र है। अगर आपकी ऊर्जा अनाहत में सक्रिय है तो आप एक सृजनशील व्यक्ति होंगे। हर क्षण आप कुछ न कुछ नया रचने की सोचते हैं। आप चित्रकार, कवि, कहानीकार, इंजीनियर आदि हो सकते हैं।

⚛ मंत्र : यं ( YAM)

कैसे जाग्रत करें : हृदय पर संयम करने और ध्यान लगाने से यह चक्र जाग्रत होने लगता है। खासकर रात्रि को सोने से पूर्व इस चक्र पर ध्यान लगाने से यह अभ्यास से जाग्रत होने लगता है और सुषुम्ना इस चक्र को भेदकर ऊपर गमन करने लगती है।।

प्रभाव : इसके सक्रिय होने पर लिप्सा, कपट, हिंसा, कुतर्क, चिंता, मोह, दंभ, अविवेक और अहंकार समाप्त हो जाते हैं। इस चक्र के जाग्रत होने से व्यक्ति के भीतर प्रेम और संवेदना का जागरण होता है।
इसके जाग्रत होने पर व्यक्ति के समय ज्ञान स्वत: ही प्रकट होने लगता है। व्यक्ति अत्यंत आत्मविश्वस्त, सुरक्षित, चारित्रिक रूप से जिम्मेदार एवं भावनात्मक रूप से संतुलित व्यक्तित्व बन जाता है। ऐसा व्यक्ति अत्यंत हितैषी एवं बिना किसी स्वार्थ के मानवता प्रेमी एवं सर्वप्रिय बन जाता है। 

■ 5. विशुद्ध चक्र
कंठ में सरस्वती का स्थान है, जहां विशुद्ध चक्र है और जो 16 पंखुरियों वाला है। सामान्य तौर पर यदि आपकी ऊर्जा इस चक्र के आसपास एकत्रित है तो आप अति शक्तिशाली होंगे।

🔯 मंत्र : हं ( HAM)

कैसे जाग्रत करें : कंठ में संयम करने और ध्यान लगाने से यह चक्र जाग्रत होने लगता है।
.
प्रभाव : इसके जाग्रत होने कर 16 कलाओं और 16 विभूतियों का ज्ञान हो जाता है। इसके जाग्रत होने से जहां भूख और प्यास को रोका जा सकता है वहीं मौसम के प्रभाव को भी रोका जा सकता है।

■ 6. आज्ञाचक्र :
भ्रूमध्य (दोनों आंखों के बीच भृकुटी में) में आज्ञा चक्र है। सामान्यतौर पर जिस व्यक्ति की ऊर्जा यहां ज्यादा सक्रिय है तो ऐसा व्यक्ति बौद्धिक रूप से संपन्न, संवेदनशील और तेज दिमाग का बन जाता है लेकिन वह सब कुछ जानने के बावजूद मौन रहता है। इसे बौद्धिक सिद्धि कहते हैं। 

⚛ मंत्र :   (OM)

कैसे जाग्रत करें : भृकुटी के मध्य ध्यान लगाते हुए साक्षी भाव में रहने से यह चक्र जाग्रत होने लगता है।

प्रभाव : यहां अपार शक्तियां और सिद्धियां निवास करती हैं। इस आज्ञा चक्र का जागरण होने से ये सभी शक्तियां जाग पड़ती हैं और व्यक्ति सिद्धपुरुष बन जाता है। 

■ 7. सहस्रार चक्र :
सहस्रार की स्थिति मस्तिष्क के मध्य भाग में है अर्थात जहां चोटी रखते हैं। यदि व्यक्ति यम, नियम का पालन करते हुए यहां तक पहुंच गया है तो वह आनंदमय शरीर में स्थित हो गया है। ऐसे व्यक्ति को संसार, संन्यास और सिद्धियों से कोई मतलब नहीं रहता है।

🕉 मंत्र :  

कैसे जाग्रत करें :  मूलाधार से होते हुए ही सहस्रार तक पहुंचा जा सकता है। लगातार ध्यान करते रहने से यह चक्र जाग्रत हो जाता है और व्यक्ति परमहंस के पद को प्राप्त कर लेता है।

प्रभाव : शरीर संरचना में इस स्थान पर अनेक महत्वपूर्ण विद्युतीय और जैवीय विद्युत का संग्रह है। यही मोक्ष का द्वार है।

🖋🖋🖋🖋🖋
इसे क्लिक कर जरूर पढ़ें :-
¤¤¤¤¤

Comments

Popular posts from this blog

🔑 शक्ति के 48 नियम – विस्तृत हिंदी / The 48 Laws of Power

 🔑  शक्ति के 48 नियम – विस्तृत हिंदी व्याख्या तो चलिए शुरू करते हैं Robert Greene की किताब – The 48 Laws of Power (शक्ति के 48 नियम) को डीटेल हिंदी व्याख्या के साथ। 1. अपनी ताक़त कभी पूरी मत दिखाओ 👉 अगर आप सबको अपनी पूरी क्षमता दिखा देंगे, तो लोग आपसे डरेंगे और आपके खिलाफ हो जाएंगे। हमेशा थोड़ा रहस्य बनाए रखो, ताकि लोग आपको हल्के में लें और आप सही समय पर अपनी असली ताक़त दिखा सको। 2. दोस्तों पर ज़्यादा भरोसा मत करो, दुश्मनों से काम लो 👉 दोस्त कभी-कभी जलन या ईर्ष्या में धोखा दे सकते हैं। दुश्मन अगर आपके साथ जुड़ता है तो वो खुद को साबित करना चाहता है। इसलिए रिश्ते बनाते समय सावधानी रखें। 3. अपने इरादे छुपाकर रखो 👉 कभी भी अपनी पूरी योजना सबके सामने मत रखो। लोग अगर आपके असली इरादे जान गए तो वो आपको रोक सकते हैं। 4. कम बोलो, ताक़त बढ़ेगी 👉 जितना ज़्यादा बोलते हो, उतना लोग आपकी कमजोरी पहचानते हैं। कम बोलने वाला व्यक्ति रहस्यमय और ताक़तवर लगता है। 5. अपनी इमेज (छवि) की रक्षा करो 👉 दुनिया में आपकी पहचान ही आपकी सबसे बड़ी संपत्ति है। इसलिए अपनी छवि को बचाकर रखें। 6...

Chloroboost needs की जरूरत किसे है??

  CHLOROBOOST (Chlorophyll) की जरूरत किसे है??❓❓ और किसलिए है??❓❓ 🌿🌿‼️‼️🌿🌿‼️‼️🌿🌿‼️‼️ 🔹 उत्तर:- * @ 🌿🌿Chloroboost🌿 एक आयुर्वेदिक उत्पाद है,  प्राकृतिक भोजन है, जिसका उपयोग हम सभी व्यक्ति कर सकते हैं , जिसकी जरुरत हम सभी को है। * कृपया,  इसे क्लिक कर भी इसे जरुर पढ़े:-👉👉 Please Click Here:-- Chloroboost में मिश्रित सभी प्राकृतिक संसाधनों उत्पाद। लाभ:- • शारीरिक अंदरुनी सफाई हेतु सहायक है । • पाचन क्रिया शक्ति को बढ़ावा हेतु मदद करता है । • PH Level को Balance बनाए रखता है।  • कैल्शियम की कमी को ठीक करने हेतु। • इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने हेतु। • Nervous System को सही  व Brain दिमाग याददाश्त को तेज बनाए रखने हेतु। • वातावरण के धूल धक्कड़ से बचाव जो कि Polutions से सुरक्षा हेतु जरूरत है।                यह 🌿🌿Chloroboosts☘ वातावरण व कारखानों, सड़कों से आने वाले दूषित धूल के कण शरीर में जाने अनजाने में अंदर जा रहे हैं जिससे हम बीमार पड़ रहे हैं जिससे अनेक अनेक प्रकार की समस्याएं हो रही है- जैसे:-  दमा, अस्थम...

The 48 Laws of Power/ शक्ति के 48 नियम

📘  48 Laws of Power – One Line Summary (Hindi + English) The 48 Laws of Power in Hindi-- इस LINK 🖇️ को CLICK करें। 🌟 अब मैं आपके लिए सभी 48 नियमों का शॉर्टकट (Quick Revision) बना रहा हूँ – 👉 हर नियम का हिंदी + English में एक-लाइन सारांश। अपनी ताक़त कभी पूरी मत दिखाओ। Never outshine the master. दोस्तों पर कम, दुश्मनों पर ज़्यादा भरोसा करो। Never put too much trust in friends, use enemies instead. अपने इरादे छुपाओ। Conceal your intentions. कम बोलो, ताक़तवर बनो। Always say less than necessary. अपनी छवि की रक्षा करो। Protect your reputation at all costs. ध्यान आकर्षित करो। Court attention at all costs. दूसरों से काम लो, श्रेय खुद लो। Get others to do the work, take the credit. लोगों को आप पर निर्भर रखो। Make others depend on you. बहस नहीं, काम से जीत हासिल करो। Win through actions, never arguments. नकारात्मक लोगों से दूर रहो। Avoid the unhappy and unlucky. लोगों को जोड़ो, लेकिन पूरी आज़ादी मत दो। Keep others dependent on you. ईमा...