Difference between Success & Unsuccessful People (Pk) Skip to main content

Habits that Made Me a Better Software Engineer

Difference between Success & Unsuccessful People (Pk)

 Diffrence Between "Success & Unsuccessful" people (SU)

दोस्तों आज मैं आपको बताऊंगा कि सफल लोगों और असफल लोगों के बीच में क्या फर्क होता है, जो उन दोनों को अलग बनाते हैं सफल लोग ऐसा क्या करते हैं जो असफल लोग कभी नहीं करते। आपका ज्यादा समय ना लेते हुए शुरू करते हैं:-


🔯🔯🔯🔯

Difference between successful and unsuccessful people.

1. सफल लोग रोजाना पढ़ते हैं जबकि असफल लोग अपने समय का दुरुपयोग करते हुए अपना ज्यादातर समय टीवी देखने में ही गवा देते हैं। दोस्तों अगर आप किसी भी सफल आदमी का इंटरव्यू देखोगे या पढ़ोगे तो वह जरूर कहते हैं कि वे अपना ज्यादातर समय कुछ नया सीखने और किताबें पढ़ने में निवेश करते हैं।

मैं आपको कुछ उदाहरण ::---

• वॉरेन बफेट जो दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में चौथे नंबर पर आते हैं उनका कहना है कि अपने करियर की शुरुआत में वे रोजाना 600 पेज पढ़ा करते थे।



• बिल गेट्स जो कि दुनिया के सबसे अमीर आदमी है वह कहते हैं कि मैं 1 साल के अंदर लगभग 50 बुक पढ़ता हूं।



• टोनी रॉबिंस जो कि एक मोटिवेशनल स्पीकर है उनका कहना है कि उन्होंने 7 साल के अंदर 700 किताबें पढ़ी।



 

2. सफल लोग हमेशा किसी ना किसी की तारीफ करते हुए या फिर हौसला अफजाई करते हुए नजर आएंगे जबकि असफल लोग किसी को नीचा दिखाते हुए नजर आएंगे।

3. सफल लोग कभी भी बदलाव से नहीं डरते वह अपने आप को बदलाव के हिसाब से डाल लेते हैं और ऐसी परिस्थितियों को अपना लेते हैं। जबकि असफल लोग बदलाव से डरते हैं क्योंकि वह अपने आप को बदलना नहीं चाहते और अपने कंफर्ट जोन से बाहर नहीं आना चाहते।

4. सफल लोग दूसरों लोगों को उनकी गलती के लिए माफ कर देते हैं जबकि असफल लोग लोगों को माफ करने की बजाय  मन में बदले की भावना  रखते हैं।

5. सफल लोग हमेशा नए ideas के बारे में बात करते हैं कि वह कैसे  सफल बन सकते हैं या फिर वह कैसे अपने बिजनेस को और बड़ा कर सकते हैं जबकि असफल लोग दूसरों लोगों के बारे में बात करते हैं,  दूसरे लोगों की बुराइयां करते हैं और उन्हें नीचा दिखाने की कोशिश करते हैं।

6. सफल लोग हमेशा नई चीज़ सीखने का प्रयत्न करते रहते हैं उसके लिए वह रोजाना पढ़ते हैं और  अपना समय किसी चीज को सीखने के लिए देते हैं जबकि  असफल लोग सोचते हैं कि उन्हें सब आता है और उन्हें कुछ सीखने की जरूरत नहीं है।

7. सफल लोग अगर अपने काम में असफल हो जाते हैं तो वह उसकी पूरी जिम्मेदारी लेते हैं जबकि असफल लोग अगर आपने काम में सफल ना हो पाए तो वह दूसरे लोगों पर  आरोप लगाते हैं और अपनी गलती होने के बावजूद भी खुद की गलती मानने से कतराते हैं और अपनी गलती की जिम्मेदारी दूसरों पर थोपने की कोशिश करते हैं, लेकिन सफल व्यक्ति हमेशा अपनी गलतियों को मानते हैं और उन्हें दूर करने का प्रयास करते हैं।

8. सफल और असफल लोगों के बीच में एक बहुत बड़ा अंतर यह होता है कि सफल लोग हमेशा अपने जीवन में लक्ष्य निर्धारित करते हैं और उसे हासिल करने के लिए काम करते हैं जबकि असफल लोग अपने जीवन में कोई भी लक्ष्य निर्धारित नहीं करते।

9. खुद का सुधार (सेल्फ इम्प्रूवमेंट) – हर इंसान में कुछ ना कुछ कमियाँ जरूर होती हैं। ऐसा शायद ही कोई इंसान होगा जिसके अंदर कोई कमी ना हो। सफल व्यक्ति अपनी कमियों को ढूंढते हैं और लगातार उन्हें दूर करने की कोशिश करते हैं, वहीँ दूसरी ओर असफल व्यक्ति कभी अपनी कमियों पर ध्यान नहीं देते।

10. निर्णय लेने की सक्षमता –  निर्णय लेने की क्षमता भी सफलता और असफलता का कारण बनती है क्योंकि सफल व्यक्ति सही समय पर सही निर्णय लेते हैं जबकि असफल व्यक्ति हमेशा यही सोचता रहता कि दूसरे लोग क्या सोचेंगे और जीवन में सही निर्णय नहीं ले पाते।

11. दोस्तों यह जरूरी नहीं कि आप जो भी काम कर रहे हैं आप उसमें सफल होंगे लेकिन एक सफल इंसान वही होता है जो 100 बार गिरने के बाद भी उठ खड़ा होता है और दूसरी तरफ ऐसा फल लोग बहुत ही जल्दी हार मान लेते हैं। उनमें दृढ़ संकल्प की कमी होती है जिसकी वजह से वह कभी सफल नहीं हो पाते।

12. सफल व्यक्ति हमेशा अपने आप को सकारात्मक बनाये रखता है और यही सोचता है की मुझे कुछ बेहतर करते रहना है। और असफल व्यक्ति हमेशा नकारात्मक विचार ही रखता है और सोचता है की मेरे साथ जो हो रहा है बुरा ही हो रहा है और निराश होकर प्रयास छोड़ देता है।

13. सफल व्यक्ति हमेशा दूसरों को सुनता है और उनसे कुछ सीखता है। और असफल व्यक्ति हमेशा इस गुरुर में रहता है की मुझे सब पता है मुझे किसी से कुछ सीखने की जरुरत नहीं है और यही सोच उन्हें आगे नहीं बढ़ने देती।

14. सफल व्यक्ति अपनी मेहनत पर यकीन करते हैं और सफलता पाते हैं। और असफल व्यक्ति मेहनत नहीं करते और सिर्फ अपने भाग्य पर निर्भर रहते हैं और सफलता ना मिलने पर बस अपनी किस्मत को ही कोसते रहते हैं।

15. सफल व्यक्ति हमेशा दूसरों से सफल होने के लिए और ज्यादा मेहनत करते हैं ताकि उनसे आगे निकला जा सके। और असफल व्यक्ति खुद मेहनत करने की बजाय दूसरों को असफल बनाने में लगे रहते हैं और ऐसे में वो खुद ही पीछे रह जाते हैं।

16. सफल व्यक्ति जीवन में आने वाली प्रत्येक समस्या (Problem) का कोई न कोई समाधान (Solution) सोच ही लेता है जबकि असफल व्यक्ति जीवन में आने वाली प्रत्येक समस्या का कोई न कोई बहाना (Excuse) सोच ही लेता है।

17. सफल व्यक्ति के पास आने वाले प्रत्येक दिन के कार्यों के लिए एक योजना (Planing) तैयार होती है। जबकि असफल व्यक्ति प्रत्येक दिन बिना योजना के कोई भी कार्य कभी भी करने की सोचते हैं।

18. सफल व्यक्ति समस्याओं और डर होने के बाद भी अपने कार्य को सफल बनाने में लगे रहते हैं। दूसरी ओर असफल व्यक्ति समस्याओं और डर (Fear) होने पर तुरंत उस काम को अधूरा छोड़ देते हैं।

🌿🌿🌿🌿⭕

दोस्तों यही थे कुछ कारण जो सफल लोगों को असफल लोगों से अलग बनाते हैं और अब आप लोगों को देखना है कि आप किस कैटेगरी में आते हैं,

क्या आप रोजाना पढ़ते हैं या टीवी देखते हैं, दूसरों की गलतियां निकालते हैं या फिर नए विचारों पर बातें करते हैं, बदलाव का अपनाते हैं या फिर उनसे डरते हैं, हमेशा कुछ ना कुछ नया सीखने का प्रयत्न करते हैं, या फिर आपको लगता है आपको सब कुछ आता है। आपको तय करना है कि आप सफल लोगों के लिस्ट में आते हैं या फिर असफल लोगों के।❓❓


🌿🌿💐💐💐👏👏

Comments

Popular posts from this blog

🔑 शक्ति के 48 नियम – विस्तृत हिंदी / The 48 Laws of Power

 🔑  शक्ति के 48 नियम – विस्तृत हिंदी व्याख्या तो चलिए शुरू करते हैं Robert Greene की किताब – The 48 Laws of Power (शक्ति के 48 नियम) को डीटेल हिंदी व्याख्या के साथ। 1. अपनी ताक़त कभी पूरी मत दिखाओ 👉 अगर आप सबको अपनी पूरी क्षमता दिखा देंगे, तो लोग आपसे डरेंगे और आपके खिलाफ हो जाएंगे। हमेशा थोड़ा रहस्य बनाए रखो, ताकि लोग आपको हल्के में लें और आप सही समय पर अपनी असली ताक़त दिखा सको। 2. दोस्तों पर ज़्यादा भरोसा मत करो, दुश्मनों से काम लो 👉 दोस्त कभी-कभी जलन या ईर्ष्या में धोखा दे सकते हैं। दुश्मन अगर आपके साथ जुड़ता है तो वो खुद को साबित करना चाहता है। इसलिए रिश्ते बनाते समय सावधानी रखें। 3. अपने इरादे छुपाकर रखो 👉 कभी भी अपनी पूरी योजना सबके सामने मत रखो। लोग अगर आपके असली इरादे जान गए तो वो आपको रोक सकते हैं। 4. कम बोलो, ताक़त बढ़ेगी 👉 जितना ज़्यादा बोलते हो, उतना लोग आपकी कमजोरी पहचानते हैं। कम बोलने वाला व्यक्ति रहस्यमय और ताक़तवर लगता है। 5. अपनी इमेज (छवि) की रक्षा करो 👉 दुनिया में आपकी पहचान ही आपकी सबसे बड़ी संपत्ति है। इसलिए अपनी छवि को बचाकर रखें। 6...

Chloroboost needs की जरूरत किसे है??

  CHLOROBOOST (Chlorophyll) की जरूरत किसे है??❓❓ और किसलिए है??❓❓ 🌿🌿‼️‼️🌿🌿‼️‼️🌿🌿‼️‼️ 🔹 उत्तर:- * @ 🌿🌿Chloroboost🌿 एक आयुर्वेदिक उत्पाद है,  प्राकृतिक भोजन है, जिसका उपयोग हम सभी व्यक्ति कर सकते हैं , जिसकी जरुरत हम सभी को है। * कृपया,  इसे क्लिक कर भी इसे जरुर पढ़े:-👉👉 Please Click Here:-- Chloroboost में मिश्रित सभी प्राकृतिक संसाधनों उत्पाद। लाभ:- • शारीरिक अंदरुनी सफाई हेतु सहायक है । • पाचन क्रिया शक्ति को बढ़ावा हेतु मदद करता है । • PH Level को Balance बनाए रखता है।  • कैल्शियम की कमी को ठीक करने हेतु। • इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने हेतु। • Nervous System को सही  व Brain दिमाग याददाश्त को तेज बनाए रखने हेतु। • वातावरण के धूल धक्कड़ से बचाव जो कि Polutions से सुरक्षा हेतु जरूरत है।                यह 🌿🌿Chloroboosts☘ वातावरण व कारखानों, सड़कों से आने वाले दूषित धूल के कण शरीर में जाने अनजाने में अंदर जा रहे हैं जिससे हम बीमार पड़ रहे हैं जिससे अनेक अनेक प्रकार की समस्याएं हो रही है- जैसे:-  दमा, अस्थम...

The 48 Laws of Power/ शक्ति के 48 नियम

📘  48 Laws of Power – One Line Summary (Hindi + English) The 48 Laws of Power in Hindi-- इस LINK 🖇️ को CLICK करें। 🌟 अब मैं आपके लिए सभी 48 नियमों का शॉर्टकट (Quick Revision) बना रहा हूँ – 👉 हर नियम का हिंदी + English में एक-लाइन सारांश। अपनी ताक़त कभी पूरी मत दिखाओ। Never outshine the master. दोस्तों पर कम, दुश्मनों पर ज़्यादा भरोसा करो। Never put too much trust in friends, use enemies instead. अपने इरादे छुपाओ। Conceal your intentions. कम बोलो, ताक़तवर बनो। Always say less than necessary. अपनी छवि की रक्षा करो। Protect your reputation at all costs. ध्यान आकर्षित करो। Court attention at all costs. दूसरों से काम लो, श्रेय खुद लो। Get others to do the work, take the credit. लोगों को आप पर निर्भर रखो। Make others depend on you. बहस नहीं, काम से जीत हासिल करो। Win through actions, never arguments. नकारात्मक लोगों से दूर रहो। Avoid the unhappy and unlucky. लोगों को जोड़ो, लेकिन पूरी आज़ादी मत दो। Keep others dependent on you. ईमा...